मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में हुआ सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, बरेली-मुरादाबाद परिक्षेत्र के पत्रांक क्षे.का.ब./ 6474-90/2025-26 , दिनांक 30.12.2025 के अनुपालन में राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर की प्राचार्य प्रो० (डॉ०) जागृति मदान धींगड़ा के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० नरेश कुमार एवं एन० सी० सी० अधिकारी डॉ० बिजेन्द्र सिंह के संयोजन में महाविद्यालय के एन०एस०एस०, एन० सी०सी० एवं रोवर-रेंजर्स इकाई के छात्र-छात्राओं ने आज दिनांक 01.01.2026 को जिला सड़क सुरक्षा समिति, रामपुर द्वारा आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन, रामपुर; परिवहन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला सड़क सुरक्षा समिति, रामपुर द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन अजय कुमार द्विवेदी (जिलाधिकारी, रामपुर ) एवं विद्या सागर मिश्र (पुलिस अधीक्षक, रामपुर) द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय, हुनर हाट गेट, पनवड़िया, रामपुर में किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने जनपदवासियों से यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा मानकों के पालन का आग्रह किया। कार्यक्रम के अन्त जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता के प्रसार का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में राजेश कुमार श्रीवास्तव (सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, रामपुर), नवनीत सिंहवाल (यातायात प्रभारी, रामपुर) एवं अन्य अधिकारी, तथा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।










