मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। आर्यभट्ट स्कूल में क्रिकेट एकेडमी का भव्य उद्घाटन, आईपीएल खिलाड़ी हिमांशु ठाकुर ने किया शुभारंभ। मूंढापांडे क्षेत्र के आर्यभट्ट स्कूल परिसर में आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई, जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रिकेट एकेडमी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस खास मौके पर आईपीएल के चर्चित खिलाड़ी हिमांशु ठाकुर ने फीता काटकर क्रिकेट एकेडमी का औपचारिक शुभारंभ किया।उद्घाटन समारोह के दौरान स्कूल प्रबंधन, कोचिंग स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आईपीएल खिलाड़ी हिमांशु ठाकुर ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि कम उम्र से ही सही प्रशिक्षण मिलने पर बच्चे भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस क्रिकेट एकेडमी में 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एकेडमी में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का आधुनिक तकनीकों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सके। क्रिकेट एकेडमी के कोच का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने का अवसर देना है। क्रिकेट एकेडमी के शुभारंभ से क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर मौजूद रहे हिमांशु ठाकुर आईपीएल प्लेयर,हारुन स्टेट प्ले,हैडकोच मोहम्मद इमरान, असिस्टेंट कोच मोहम्मद मोहसिन एडवोकेट ,परवेज आलम, इकराम पहलवान, डाक्टर शान,जाबुल हक़, आरिफ़, असफाक, मोहम्मद फहीम, रिजवान , सरताज,शब्लू यादव, आदि लोग मौजूद रहे।










