त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव “मंशा” के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर बेली ब्रांच के छात्रों ने मचाई धमाल। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय इलाहाबाद से जस्टिस बी के नारायण (रिटायर्ड) व अतिथि दिनेश सिंह की उपस्थिति रही।
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।छोटे बच्चों द्वारा अनेक सुंदर नृत्य, गीत, नाटक इत्यादि कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों के कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सर्वांगीण विकास को स्थापित करते हैं।
प्राची, सची, अदीबा, भूमि, सौम्या, दिव्यांश, श्रेयांश, आदित्य, लक्ष्य, दक्ष, आराध्या, राशि, अक्षिता, कुमुद, आकृति, जहीन, सनाया, जैन, नक्षिता, अर्पिता, नाविका, इकरा, हर्षित, उमर, पलक, उन्नति, रुद्र, अब्दुल, प्रियांशी, अजमत, आशुतोष, एकता, प्रियांशी, सुरभि, अनन्या, आराध्या, निलिशा, वैष्णवी, आरव, आर्यन, अयान, मायरा, अंश, अंशुल इत्यादि बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कोऑर्डिनेटर संगीता, अंजली, समन सहित शिक्षक/शिक्षिकाओं में आराधना, निधि, रुबीना, विमला, अनुराग, नवीन, अमृता, साधना, नेहा,सहित सभी सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रधानाचार्या रजिया खान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रोहित तिवारी और तनाज ने किया।










