आजाद समाज पार्टी ज्वाइन करने पर आईपी रामबृज का गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत।

आजाद समाज पार्टी ज्वाइन करने पर आईपी रामबृज का गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज को दूसरा नगीना बनाने का लिया संकल्प

दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के मध्य भाईचारा बनाकर बहुजनों को बनाना होगा हुक्मरान

 

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

बारा, प्रयागराज। आजाद समाज पार्टी ज्वाइन करने पर आईपी रामबृज का गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत। राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। सावित्रीबाई फुले भारत की पहली बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। राष्ट्रपिता ज्योतिराव फूले को महाराष्ट्र और भारत में समाज सुधार आंदोलन में अग्रणी और महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और पिछड़े वर्ग को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव जो बाद में ज्योतिबा राव के नाम से जाने गए जो सावित्रीबाई फुले के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जिया जिसका उद्देश्य विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और महिलाओ को शिक्षित बनाना उक्त बाते यमुनापार की तहसील बारा विकास खण्ड शंकरगढ़ थाना लालापुर स्थित ग्रामसभा ओठगी में भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के तत्वाधान में आयोजित सावित्री बाई फूले की जंयती समारोह में डान संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आज़ाद समाज पार्टी के सदस्य आईपी रामबृज ने कही।

आईपी रामबृज ने आगे बताया कि सावित्री बाई फूले एक कवयित्री भी थीं उन्हें मराठी की आदि कवियत्री के रूप में भी जाना जाता है। वो स्वयं भारत की पहली महिला शिक्षिका बनीं और कई विद्यालयों की स्थापना की। सावित्रीबाई फुले जातिगत भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ मुखर थीं। उन्होंने समाज के दबे-कुचले वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा माध्यम बनाया। उन्होंने ‘सत्यशोधक समाज’ के माध्यम से दलितों, महिलाओं और शोषितों के अधिकारों की वकालत की। सर्वप्रथम सवित्री बाई फुले ने ही शिक्षा के साथ नारी सशक्तीकरण का नारा दिया था जिन्हें देश की पहली महिला शिक्षिका का गौरव प्राप्त करने का कार्य किया था।

जयंती समारोह में उपस्थित लोगो ने पहली जनवरी को दिल्ली स्थित आजाद समाज पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद द्वारा आजाद समाज पार्टी ज्वाइन करने पर डान संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज का फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रयागराज को दूसरा नगीना बनाने का संकल्प लिया।

आजाद समाज पार्टी ज्वाइन करने पर आईपी रामबृज का गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत।
आजाद समाज पार्टी ज्वाइन करने पर आईपी रामबृज का गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत।

 

जयंती समारोह में सुशांत अम्बेडकर, प्रदीप कुमार पटेल, मुकेश कुमार भारतीय, रामसेवक, घनश्याम, बैजनाथ, राममिलन, ललई, बाबा, सुनीता, नगीना, उर्मिला, संगीता, सविता, गुलाब कली के साथ सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai