गंदी राजनीति के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

गंदी राजनीति के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस पार्टी द्वारा बेटी अंकित भंडारी के खिलाफ की जा रही गंदी राजनीति के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया

काशीपुर से अवनीत कुमार शर्मा के साथ ओंकार विश्नोई की रिपोर्ट

काशीपुर, उत्तराखंड। गंदी राजनीति के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिवंगत बेटी अंकिता भंडारी के खिलाफ की जा रही गंदी राजनीति के खिलाफ आज काशीपुर में बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस द्वारा अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से लगातार दिवंगत बेटी का अपमान किया जा रहा है। अंकिता प्रकरण में कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों को उम्र कैद की सज़ा सुनाई जा चुकी है।

इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल, अग्रवाल सभा महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व प्रदेश पूर्व महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, पार्षद वैशाली गुप्ता, पार्षद बिना नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai