अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने कहा की बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चले अपनी आवाज को बुलंद रखें।

अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने कहा की बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चले अपनी आवाज को बुलंद रखें।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

हसनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद। अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने कहा की बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चले अपनी आवाज को बुलंद रखें। समाज सुधार और सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अंबेडकर विकास मंच द्वारा आज सावित्रीबाई फुले जयंती के पावन अवसर पर वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया, नए सदस्यों को मंच से जोड़ा गया तथा औपचारिक रूप से नए सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया बैठक का माहौल प्रेरणादायी और उत्साह से भरा रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूरे सभागार में “जय भीम” के नारों और सामाजिक न्याय के विचारों की गूंज सुनाई दी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबेडकर विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने कहा, कि बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था — ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’। यही सूत्र आज भी हमारे संगठन की दिशा और दशा तय करता है। जब तक समाज शिक्षित और संगठित नहीं होगा, तब तक वास्तविक परिवर्तन संभव नहीं है।

बैठक में समाज सेवा, शिक्षा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी सामाजिक बदलाव की मशाल थामने के लिए तैयार है सावित्रीबाई फुले को नमन करते हुए उन्होंने कहा, सावित्रीबाई फुले ने कहा था ‘शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा’। आज महिलाओं और युवाओं को शिक्षा से जोड़ना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

बैठक में संगठन के समर्पित सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया, वहीं बड़ी संख्या में नए सदस्यों ने मंच की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आज से शुरू किया गया सदस्यता अभियान गांव-गांव और शहर-शहर तक संगठन को मजबूत करेगा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई ऊर्जा देगा कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि अंबेडकर विकास मंच शिक्षा, समानता और संविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा और महापुरुषों के विचारों को व्यवहार में उतारकर एक समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगा। काफी संख्या में कार्य कर्ता मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai