मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। डीएम व एसएसपी के हाथों जरूरतमंद बालिकाओं को मिली साइकिल, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश। समाज में शिक्षा संवेदना और सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक बदलाव की अलग जगह बना रहा।
नन्हीं सी चिड़िया ट्रस समय समय पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता ही रहता है जो जरूरतमंद बच्चों और विशेष रूप से बालिकाओं के जीवन में टूरिस्ट की अध्यक्ष अल्पना गुप्ता एवं डॉक्टर नीतू रस्तोगी के नेतृत्व में ट्रस्ट की पूरी टीम द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य जागरुकता और आत्मनिर्भरता से जुड़े अनेक सराहनीय कार्यक्रम लगातार आयोजित करती ही रहती है। जिनका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग व बालिकाओं के जीवन में उम्मीद की नई क्रन मिलती ही रहे।
इसी कड़ी में नन्हीं सी चिड़िया ट्रस्ट मुरादाबाद की ओर से सोमवार को एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के अंतर्गत निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वहाइट हाउस मुरादाबाद में आयोजित हुआ। जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोतसाहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर की दिशा में आगे बढ़ना था।










