रामपुर के मिस्टन गंज चौराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों में मचा हड़कंप।

रामपुर के मिस्टन गंज चौराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों में मचा हड़कंप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर के मिस्टन गंज चौराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों में मचा हड़कंप। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के सख्त निर्देशन में रामपुर कोतवाली क्षेत्र के मिस्टन गंज चौराहे पर व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व कोतवाली प्रभारी ओंकार सिंह ने किया। अभियान में उप निरीक्षक भीमसेन, विनोद कुमार, मनोज कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

चेकिंग अभियान के दौरान मिस्टन गंज चौराहे से गुजरने वाले सभी दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोक-रोक कर गहनता से जांच की गई। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा एवं अन्य आवश्यक कागजात चेक किए गए। बिना हेलमेट चलने वालों, बिना नंबर प्लेट एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी तलाशी भी ली गई।

पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान आमजन से संवाद कर यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।
कोतवाली प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह चेकिंग अभियान जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे सघन चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे, जिससे आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार चेकिंग से क्षेत्र में अनुशासन और सुरक्षा का माहौल बन रहा है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai