मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेबलपमेंट स्कीम के तहत जी टी बी नगर में महापौर ने किया भूमिपूजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेबलपमेंट स्कीम के तहत जी टी बी नगर में महापौर ने किया भूमिपूजन।आज करेली रिद्धि सिद्धि चौराहे पर मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेबलपमेंट स्कीम के तहत महापौर ने किया भूमिपूजन।

 

इस योजना में नुरुल्ला रोड से अस्करी मार्केट रोड, आवास योजना एवं नुरुल्ला रोड महावीर चौराहा से करामत की चौकी होते हुए ससुर खदेरी नदी के पास तक कि रोडे बनेगी। इसके अलावा भूमिगत तारे बिछाई जाएगी, पार्षद पति हाजी सलामत उल्ला ने बताया कि लोगो की गलतफहमी को दूर किया गया है, लोग कहते थे कि करैली का विकास नही हो सकता है, लेकिन आज महापौर के द्वारा भूमिपूजन कर के दिख दिया गया कि इस सरकार में सब कुछ मुमकिन है।

वही मंच पर महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इसके अलावा गरीबों को कम्बल वितरण किया गया, वैसे भी कई दशकों बाद ये सौगात करैली को मिली है उसकी वजह हाजी सलामत उल्ला है जिन्होंने लगातार कोशिश करके ये योजना करैली को सौगात दिलाया है।

 

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai