बजरंग दल के कार्यकर्ता ने दी थाने में आग लगाने की धमकी।

बजरंग दल के कार्यकर्ता ने दी थाने में आग लगाने की धमकी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो वायरल, बाद में थाने पहुंचकर मांगी माफी।

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। बजरंग दल के कार्यकर्ता ने दी थाने में आग लगाने की धमकी। मामला उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर थाना क्षेत्र केमरी का है जहां एक बजरंग दल के कार्यकर्ता का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मिलक क्षेत्र के बजरंग दल के कार्यकर्ता सूरज पटेल पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते और थाने में आग लगाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दूसरे वीडियो में वह माफी मांगते दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार विवाद रविवार को उसे समय शुरू हुआ जब सूरज पटेल किसी मामले में थाना पुलिस की ओर से पकड़े गए एक युवक से मिलने पहुंचा था।

थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक से न मिलने देने पर वह बजरंग दल नेता युवक भड़क गया काफी देर तक हंगामा करने के बाद वह वापस लौट गया वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सूरज पटेल ने एक और वीडियो जारी कर अपने किए पर माफी मांग ली। सूरज पटेल ने बताया की आवेश में आकर वह यह बातें कही थी इसके लिए माफी मांग ली है और वहीं थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि उसे समय वह थाने में मौजूद नहीं थे। उधर रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच जारी है।
AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai