रामपुर सीएमओ दीपा सिंह से मिले व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी।

रामपुर सीएमओ दीपा सिंह से मिले व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर सीएमओ दीपा सिंह से मिले व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यालय तिलक नगर कॉलोनी से संगठन के सभी पदाधिकारी इकट्ठा होकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे वहां पहुंचकर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपा सिंह से मुलाकात की इस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि रामपुर में जिला चिकित्सालय में मेडिकल कॉलेज के 600 बेड़ो की स्थापना पूर्ण रूप से राजकीय स्तर पर स्थापना करने के लिए लगातार व्यापार मंडल द्वारा अनुरोध किया जा चुका है इस संबंध में रामपुर की जनता व्यापारी समाज लगातार राजकीये स्तर पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने हेतु मांग करता चला रहा है जिसके आधार पर जनता के ऊपर हो रहे जुल्म को देखते हुए मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराया जाना अति आवश्यक है।

जनपद रामपुर के जिला चिकित्सालय में जितने भी मरीज है किडनी ,लीवर, ब्रेन हेमरेज, के जाते हैं उनका समय पर आवश्यकता अनुसार इलाज न मिल पाने के कारण उनका जिला चिकित्सालय द्वारा रेफर मुरादाबाद, बरेली, गुड़गांव, दिल्ली कर दिया जाता है हजारों गरीबों की मौत जिला चिकित्सालय से रेफर करने के पश्चात रास्ते में ही हो जाती है जिला चिकित्सालय मात्र पर रेफर केंद्र बनकर रह गया है इस संबंध में व्यापार मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक वार्ता कर दो बार अनुरोध किया जा चुका है जिस पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 600 बेड का मेडिकल कॉलेज शुरू कराने के आदेश भी जारी किए थे लेकिन अनजान कारणों से मेडिकल कॉलेज शुरुआत का कार्य जानबूझकर लटकाया जा रहा है जिससे रामपुर की जनता तड़प तड़प के समय से इलाज के अभाव में मृत्यु को प्राप्त हो रही है।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री पप्पू खा, महफूज हुसैन नगर अध्यक्ष, पुलकित अग्रवाल युवा नगर अध्यक्ष, अब्दुल बासिक मंडल अध्यक्ष, विजय अग्रवाल, दिलशाद खान , बाबू का टायर वाले, शाहिद अली ,शाहिद माlमू ,सरदार रविंदर सिंह टोनी, नासिर खान, आसिफ उल्ला खान प्रदेश प्रचार मंत्री, सोहेल खान, नूर मोहम्मद ,शराफत, मोहम्मद रफी, राजीव सैनी, जमीर खान ,अलीम जिला संगठन मंत्री  आदि सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai