मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। मृतक सुखवंत सिंह के परिजनों से मिला किसान यूनियन खालसा दल। भारतीय किसान यूनियन प्रधान के जिलाअध्यक्ष सरदार निरवैर सिंह खालसा जी अपनी टीम के साथ काशीपुर सुखवंत सिंह जोकि प्रशासन द्वारा सताए जाने और न्याय न मिलने के कारण धोखाधड़ी से ग्रस्त होकर आत्महत्या कर चुका है के परिवार से मिलने काशीपुर उनके फॉर्म पहुंचे वहां परिवार से मुलाकात हुई बहुत ही दुखद घटना जहां पत्नी और बच्चा सुरक्षित है परिवार पूरा दुखी हृदय के साथ सारी घटना उन्होंने बताई की 19 तारीख तक प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है की जो भी इस परिवार के साथ धोखाधड़ी हुई है उसका समाधान 19 जनवरी 2026 की होगा उनकी वाइफ द्वारा बड़े दुखी हृदय के साथ कहा गया कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है वह अपना जीवन बसर अपने बच्चों के साथ कैसे करेगी।
उन्होंने कहा कि वह भी मजबूर होकर अपने बच्चों के साथ आत्मदाह करने के लिए मजबूर होगी हमारा संगठन भारतीय किसान यूनियन प्रधान हर तरीके से उसे परिवार के साथ खड़ा है जरूरत पड़ेगी तो हम सब उनके साथ देंगे।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड निशा सैयद कुमाऊं, मंडल अध्यक्ष हेमा यादव, रामपुर जिला प्रभारी सरदार सुबह सिंह, जिला सचिव सरदार गुरप्रीत सिंह, जिला मंत्री गुरपाल सिंह, पवनदीप सिंह, उधम सिंह, नगर जिला अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह, जिला सचिव मोहम्मद आरिफ वालों की टीम।










