मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। जल्दी पैसे भेजो सीट जा रही है रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 7 लाख 50 हज़ार रुपए की ठगी। जनपद के रादा बलि इलाके के एक साधारण मेहनती और गरीब परिवार के युवक ने मोहित कुमार अपनीं बहन की शादी के लिए सालों की कड़ी मेहनत से जोड़े हुए 7 लाख ₹50000 बचा कर रखे थे सपना था की बहन की शादी धूमधाम से होगी। परिवार का सिर ऊंचा रहे।
लेकिन एक खूंखार सायबर ठग ने उनके इस सपनें को चूर-चूर कर दिया। और संघठित तरीके से अर्शी जसवाल नाम की महिला ने मोहित से व्हाट्सएप पर लंबी-लंबी चैटिंग की मीठी-मीठी बातें भरोसा जगाया रेलवे में बहुत अच्छी पोस्ट दिलवाने का लालच दिया बार-बार जवाब डाला गया कि, जल्दी मौका हाथ से निकल ना जाएगा मोहित इस गिरोह के झांसे में आकर अपना सारा पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। उसे फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिया। फर्जी नौकरी की इस प्रक्रिया में हद तो तब हो गई।
जब उन्हें बिहार ले जाया गया वहां मोहित के साथ मारपीट की गई। गलत व्यवहार किया गया। और यहां तक के जान से मारने की कोशिश भी की गई। जब अर्शी से बात की गई तो उन्होंने खुद को बेकसूर बताते हुए सफाई दी मैं सिर्फ एक मेडिएटर थी मैंने यह काम सूरज नाम के व्यक्ति से करवाया था। काम सही हुआ है। मोहित के पास जॉइनिंग लेटर सही है।










