Magh Mela 2026 में बाबा बने आकर्षण का केंद्र, महंगी गाड़ियों का काफिला लाए हैं।

Magh Mela 2026 में बाबा बने आकर्षण का केंद्र, महंगी गाड़ियों का काफिला लाए हैं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रयागराज। Magh Mela 2026 में बाबा बने आकर्षण का केंद्र, महंगी गाड़ियों का काफिला लाए हैं। माघ मेले में संतोशाचार्य उर्फ सतुआ बाबा खूब चर्चा में है। कभी डिफेंडर गाड़ी से तो कभी पोर्श गाड़ी से चलकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका एक वीडियो ठेला चलाते हुए भी आया था। उनके आश्रम में इनकी दोनों गाड़ियां खड़ी है।  उन्होंने कहा कि उन्हें डिफेंडर भी पसंद है,पोर्शे भी पसंद है, बुलेट भी पसंद है , घोड़ा भी पसंद है, प्लेन भी पसंद है।

उन्होंने कहा कि जो जिस समय की जो जरूरत हो वह सब पसंद है

सतुआ बाबा ने कहा कि सनातन का यह यह गाड़ियां वैभव हैं, जो लोग सनातन के वैभव को नहीं संभाल पा रहे हैं समझ पा रहे हैं, उनको सनातन इन्हीं गाड़ियों से रौंदने का काम करेगा। इस दौरान सतुआ बाबा ने सपा चीफ अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी की, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, राम के विरोधी हैं SIR में उनका नाम यहां से काट देना चाहिए। उनको पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

सतुआ बाबा ने कहा कि अखिलेश ने हमेशा राम का विरोध किया है, जो भी रामद्रोही है उसका नाम SIR में नहीं नाम रखना चाहिए।

बता दें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा के एक वीडियो जिक्र करते हुए कहा था सतुआ बाबा की रोटी के चक्कर में न पड़ो। इस संदर्भ में सवाल पर सतुआ बाबा ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं सनातन की रोटी है और रोटी सबका भूख मिटाती है। हमें रोटी से ही पूरे विश्व को भोजन देना है और मकान से सबको छाया देना है और रोशनी से प्रकाश देना है और विकास से रफ्तार देना है। वो रोटी एक आध्यात्म की रोटी है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai