सीनियर लेखा परीक्षा अधिकारी ₹50000 रिश्वत लेते गिरफ्तार, 3 लाख की मांग का खुलासा।

सीनियर लेखा परीक्षा अधिकारी ₹50000 रिश्वत लेते गिरफ्तार, 3 लाख की मांग का खुलासा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। सीनियर लेखा परीक्षा अधिकारी ₹50000 रिश्वत लेते गिरफ्तार, 3 लाख की मांग का खुलासा। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। सरकारी समितियां एवं ग्राम पंचायत से संबंधित ऑडिट के नाम पर रिश्वत मांग रहे सीनियर लेखा परीक्षा अधिकारी अनिरुद्ध दिर्वेदी को सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर की टीम ने 14 जनवरी 2026 को ₹50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध दिर्वेदी सीनियर लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं ग्राम पंचायत जिला मुरादाबाद ने शिकायतकर्ता से ग्राम पंचायत रनियाठेर जगरामपुर लालपुर तीतरी बिनावाला हिरनखेड़ा और भीतखेड़ा के वित्तीय वर्ष 2024 2025 के ऑडिट के लिएं कुल ₹300000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता एकमुश्त राशि देने में असमर्थता जताने पर आरोपी अधिकारी ने पहली किस्त के रूप में ₹50000 लेने और शेष राशि बाद में देने की बात कही इस संबंध में शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर में लिखित शिकायत दर्ज कराई शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर की टीम ने योजना बंद कार्रवाई करते हुए 14 जनवरी 2026 को जनपद मुरादाबाद से अनिरुद्ध दिर्वेदी को ₹50000 नकद लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai