मूंढापांडे एक तेज़ रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर महिला घायल व 8 वर्षीय बालक की मौत।

मूंढापांडे एक तेज़ रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर महिला घायल व 8 वर्षीय बालक की मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। मूंढापांडे एक तेज़ रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर महिला घायल व 8 वर्षीय बालक की मौत। जनपद के थाना मूंढापांडे की चौकी करनपुर क्षेत्र अलीगंज दलपतपुर मार्ग दूधिया पीरों के मजार पर एक तेज़ रफ्तार कैंटर ने बाइक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसकी ज़द में आकर बाइक सवार युवक की पत्नीं गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके 8 वर्षिय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

आपको बता दें कि शीशपाल निवासी ककरुवा थाना शहज़ाद नगर रामपुर अपनीं पत्नी व 8 वर्षीय बेटे विकास को लेकर दूधिया पीरों के मजार पर ज़ियारत के लिएं ले जा रहा था कि मज़ार पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। और आशीष कुमार की पत्नी घायल और उसका 8 वर्षीय बेटे विकास की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना देख मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी डायल 112 पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर थाना मूंढापांडे प्रभारी मोहित कुमार चौधरी व चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे और कैंटर को हिरासत में ले लिया और घायल महिला‌ को उपचार के‌ लिएं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। और म्रत बालक को पोस्टमार्टम के लिएं ज़िला अस्पताल में भेज दिया। घटना देख गुस्साए लोगों को पुलिस ने शांत कराया। और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai