मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मुरादाबाद में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे हंगामा। बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उस समय हंगामा खड़ा हो गया।
जब अंबेडकर पार्क में लड्डू वितरण के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जन्मदिन समारोह के बाद जैसे ही लड्डू बांटना शुरू हुआ, भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। लड्डू लेने की होड़ में पहले आपसी कहासुनी हुई, जो कुछ ही पलों में हाथापाई और झगड़े में बदल गई। पार्क में मौजूद महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी इस अफरा-तफरी से सहम गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार्यक्रम स्थल पर तनाव फैल चुका था। बताया जा रहा है कि, धक्का-मुक्की में कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।










