मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। थाने में आग लगाने की धमकी देने का आरोपी बजरंग दल का नेता गिरफ्तार। जनपद के केमरी थाने में आग लगाने की धमकी और में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने बजरंग दल नेता सूरज पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को बजरंग दल के नेता सूरज पटेल पुलिस द्वारा पकड़े गए एक युवक से मिलने केमरी थाने गया था।
थाने में मौजूद किसी पुलिसकर्मी द्वारा युवक से न मिलने देने पर वह भड़क गया और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। साथ ही थाने में आग लगाने की धमकी देने लगा वहीं मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सोमवार को पुलिस ने सूरज पटेल समेत एक और युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। केमरी थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि मामले में बजरंग दल के नेता सूरज पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।










