मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर में बकरा कारोबारी ने की आत्महत्या पेड़ पर लटका मिला शव, आर्थिक तंगी व बच्चों की गंभीर बीमारी से था परेशान। जनपद क्षेत्र के थाना स्वार गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे 52 वर्षीय जुल्फिकार अली का शव एक पेड़ लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भीड़ जमा हो गई। स्वर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दरअसल पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। मृतक जुल्फिकार अली के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की जुल्फिकार अली आर्थिक तंगी और बच्चों की गंभीर बीमारी से परेशान थे। वह बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:00 बजे फज्र की नवाज अदा करने मस्जिद गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे परिजनों ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। राहगीरों मैं पेड़ पर लटका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों ने शव की पहचान जुल्फिकार अली के रूप में की। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस में लोगों की मदद से सब को नीचे उतरवाया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है मृतक के पांच बच्चे हैं तीन बेटे और दो बेटी। मृतक का बड़ा बेटा अयान 18 वर्षीय गंभीर बीमारी से पीड़ित है उसे वर्ष में दो बार ब्लड चढ़ाना पड़ता है। छोटे बेटे अदनान 11 वर्षीय के हाथ में विकलांगता है जबकि तीसरी बेटे फरमान के दिमाग में ट्यूमर है जिनका ऑपरेशन के बाद इलाज चल रहा है। बेटी महक 14 वर्षीय एक वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। मृतक जुल्फिकार काफी समय से मानसिक तनाव में था। मृतक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।










