मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुंडापांडे, मुरादाबाद। ठाकुर रामवीर सिंह ने मुंडापांडे में किया 5.5 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास।
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने क्षेत्र के विकास को रफ्तार देते हुए शनिवार को मुंडापांडे ब्लॉक के विभिन्न गांवों में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सड़क, रपटा और पुलिया निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवराज सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, दौलारी और अक्का डिलारी तिराहे से किया गया।

इन प्रमुख कार्यों की मिली सौगात
विधायक द्वारा कुल 551.82 लाख (5.5 करोड़) रुपये के कार्यों की नींव रखी गई। इसमें मुख्य रूप से अक्का डिलारी से अक्का पाण्डे भोजपुर मार्ग पर 258.45 लाख की लागत से पुलिया निर्माण, वीरपुर वरियार में दौलरा राझेडा नदी तक 130.30 लाख की पुलिया और एन.एच. 24 हरसख मझरा से ईलर रसूलाबाद मार्ग पर 79.12 लाख की लागत से रपटा निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा दौलारी संपर्क मार्ग (42.31 लाख), मुड़िया मलूकपुर-चंदनपुर मार्ग (31.46 लाख) और घोसीपुरा मार्ग (10.18 लाख) पर विशेष मरम्मत कार्यों का भी शुभारंभ किया गया, बाढ़ की समस्या का होगा स्थायी समाधान, इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि मुंडापांडे क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित रहता है। जलभराव के कारण रास्ते कट जाने से ग्रामीणों को 20-20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था। उन्होंने कहा, “सड़क विकास की पहली धुरी है। यदि संपर्क मार्ग ही सही नहीं होगा तो बाकी विकास की कल्पना करना भी बेमानी है। मैंने प्रण लिया है कि मेरे कार्यकाल में क्षेत्र की कोई भी सड़क खराब नहीं रहेगी।
जनता का आभार जताते हुए विधायक ने कहा कि एक वर्ष पूर्व जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी, वे उसे पूरे मनोयोग से निभा रहे हैं। सड़क सुधार के साथ-साथ जल निकासी और सुगम यातायात उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख मुंडापांडे डॉ. नवदीप यादव, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सैनी, नीरज चंद्रा, मनोज तोमर, रोहित सिंह, जय सिंह, सोनू रस्तौगी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










