मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। बजरंग दल ने पकड़ी गौवंश से भरी दो ट्रॉलियां, कटघर पुलिस मौके पर पहुंची। जनपद मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र अंतर्गत पीतल नगरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ माता से भरी दो ट्रॉलियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इन दोनों ट्रॉलियों में लगभग 50 से 60 गौवंश भरे हुए थे, जिन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाया जा रहा था।
सूचना मिलने पर बजरंग दल के लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रॉलियों को रोककर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना कटघर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों ट्रॉलियों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सभी गौवंश को सुरक्षित बाहर निकलवाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रॉलियों को कहां ले जाया जा रहा था और इसमें शामिल लोगों की भूमिका क्या है, इसको लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में रखा गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।










