मरहूम माफिया के गुर्गों ने फिर चलाई युवक पर गोली, एफआईआर कर गिरफ्तारी भूल गई कैंट पुलिस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मरहूम माफिया के गुर्गों ने फिर चलाई युवक पर गोली, एफआईआर कर गिरफ्तारी भूल गई कैंट पुलिस।जनपद के कैंट थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मरहूम माफिया अतीक अहमद के गुरगो ने एक युवक पर गोली चला दी गोली लगने से युवक घायल हो गया तो उसे अस्पताल ले जाया गया दूसरी ओर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन उनकी गिरफ्तारी करना जैसे भूल गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार जहां  डरा सहमा है वहीं शासन से उसने जान माल की रक्षा की गुहार भी लगाई है।

कैंट थाना क्षेत्र के बेली गांव निवासी पीड़ित सद्दाम हुसैन ने बताया कि गत 15 जनवरी को अपनी जमीन पर गया था तभी बेली गांव के रहने वाले और मरहूम माफिया के गुर्गे आमिर उर्फ भुट्टू अपने चार  अन्य साथियों के साथ पहुंचा और उससे विवाद कर उसे गोली मार दी गोली लगते ही वह जमीन पर गिरा तो सभी भाग खड़े हुए। गोली से घायल सद्दाम को अस्पताल में दाखिल कराया गया।

इस मामले में सद्दाम की तहरीर पर मोहम्मद आमिर भुट्टो, मोहम्मद सादिक अहमद और शमी अहमद उर्फ सोनू  के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरी और पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की जबकि लगातार उसके गुर्गे उसे  और उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं।

वही पीड़ित ने शासन व पुलिस के अफसर  से परिवार तथा अपनी जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है साथ ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की भी मांग दोहराई है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai