मौनी अमावस्या पर भाजपा यमुनापार ने निभाई सेवा की मिसाल।

मौनी अमावस्या पर भाजपा यमुनापार ने निभाई सेवा की मिसाल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीर्थ यात्रियों को पूड़ी-सब्जी व मिष्ठान वितरण, स्नानार्थियों के आवागमन में किया सहयोग

 

प्रयागराज। मौनी अमावस्या पर भाजपा यमुनापार ने निभाई सेवा की मिसाल। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेला क्षेत्र में पहुंचे तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी एवं मिष्ठान का वितरण किया तथा स्नानार्थियों के सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि मौनी अमावस्या जैसे पवित्र पर्व पर तीर्थ यात्रियों एवं स्नानार्थियों की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम है। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, भोजन व्यवस्था एवं आवागमन में सहयोग करना हमारी प्राथमिकता है।

भाजपा का कार्यकर्ता हर पर्व और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहकर सेवा भाव से कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप महरा, शिव शंकर दीक्षित, रत्नाकर पटेल, सुभाष सिंह पटेल, नागेश्वर निषाद, वीरेंद्र पटेल, वीरेंद्र शुक्ल, राम मनोहर लोहिया, अनुज मिश्र, राम ललक सिंह पटेल, अमरेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai