एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना सहित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपदभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव तथा नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता हेतु जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिला सहायता केंद्र, मिशन शक्ति केंद्र, एंटीरोमियो टीम के कार्यों की जानकारी देते हुए शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।
थाना कड़ाधाम के कुबरी घाट व शीतलाधाम मंदिर परिसर में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया

थाना महेवाघाट के ग्राम रामनगर में महिलाओं व बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों व हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।थाना पश्चिम शरीरा में बैंक व चौराहा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर गुड टच–बैड टच, आत्म-सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।थाना संदीपन घाट के ग्राम मातपुर में महिलाओं/बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।सराय अकिल थाने पर उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला अपराध, साइबर अपराध व नए कानूनों के बारे में जानकारी देकर काउंसिलिंग की गई।
महिला थाना द्वारा मंझनपुर कस्बा में एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा शोहदों को हिदायत देते हुए महिलाओं/बालिकाओं को नए आपराधिक कानून, ज़ीरो एफआईआर और ई..एफआईआर की जानकारी दी गई
थाना चरवा स्थित मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व नए कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। थाना सैनी के ग्राम कमंगलपुर में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध तथा नए कानूनों के बारे में बताया गया।थाना करारी के ग्राम पांडेरी में महिलाओं/बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया।

थाना मोहब्बतपुर पइंसा के ग्राम कैमा में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध व शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई
थाना कौशाम्बी के अशोक स्तंभ स्थल पर छात्राओं/बालिकाओं को साइबर अपराध, नए कानूनों व हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रमों के दौरान मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के उद्देश्यों पर विशेष बल दिया गया तथा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।










