लापरवाही पर भड़के सीएमओ,मूरतगंज पीएचसी के निरीक्षण में आशा बहू को लगाई फटकार।

लापरवाही पर भड़के सीएमओ,मूरतगंज पीएचसी के निरीक्षण में आशा बहू को लगाई फटकार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर में साफ सफाई और दवाओं की उपलब्धता की भी जांच की

 

कौशाम्बी। लापरवाही पर भड़के सीएमओ,मूरतगंज पीएचसी के निरीक्षण में आशा बहू को लगाई फटकार। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ.संजय कुमार अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी मूरतगंज पहुंचे निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाया और कार्य में बाधा डालने पर एक आशा बहू को जमकर फटकार लगाते हुए वार्ड से बाहर भेज दिया। सीएमओ डॉ.संजय कुमार सीधे प्रसव कक्ष पहुंचे जहाँ दो महिलाओं का प्रसव हुआ था डॉ. संजय कुमार ने प्रसूताओं और उनके परिजनों से बातचीत कर सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने परिजनों से स्पष्ट पूछा कि क्या अस्पताल में आपसे किसी काम के बदले पैसे तो नहीं मांगे गए। खाने में मीनू के अनुसार पौष्टिक आहार मिल रहा है या नहींजब सीएमओ परिजनों से संवाद कर रहे थे तभी वहां मौजूद एक आशा बहू बार बार उनके सवालों के बीच में हस्तक्षेप करने लगी। परिजनों का पक्ष सुनने से पहले ही आशा बहू अपनी सफाई पेश करने लगी जिससे सीएमओ का पारा चढ़ गया सरकारी कार्य और फीडबैक प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने पर डॉ. संजय कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा आप यहां से बाहर जाएं मुझे सीधे जनता से बात करने दें। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर में साफ सफाई और दवाओं की उपलब्धता की भी जांच की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रसव के बाद मिलने वाले लाभों में किसी भी प्रकार की दलाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी डॉ. संजय कुमार ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आशा कार्यकत्रियां अपनी सीमा में रहकर कार्य करें उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि भविष्य में फीडबैक प्रक्रिया में हस्तक्षेप या अनियमितता पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai