रामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महावीर बस्ती शाखा द्वारा किया गया हिन्दू सम्मेलन, ढूंढते रह गए सनातनी हिंदुओं को।

रामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महावीर बस्ती शाखा द्वारा किया गया हिन्दू सम्मेलन, ढूंढते रह गए सनातनी हिंदुओं को।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महावीर बस्ती शाखा द्वारा किया गया हिन्दू सम्मेलन, ढूंढते रह गए सनातनी हिंदुओं को। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महावीर बस्ती शाखा द्वारा गठित हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री राधे श्याम शर्मा ” वासन्तेय ” , मुख्य वक्ता वेदपाल जी, सह संपर्क प्रमुख मेरठ प्रांत, आयोजन समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र मोहन सक्सेना मंच पर उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता वेदपाल जी द्वारा अपने ओजस्वी भाषण में संघ के बारे में विस्तार से बताते हुए हिंदू सम्मेलन के आयोजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में व्याप्त विषमताओं, कुरीतियों ,भेद भाव आदि पर प्रकाश डालते हुए उनके निराकरण हेतु अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि राधे श्याम शर्मा द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को जागरूक रहने का आवाहन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र मोहन सक्सेना द्वारा सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन में समिति के विभाग कार्यवाह योगेंद्र चौहान, विभाग व्यवस्था प्रमुख हरिओम गुप्ता , जिला प्रचारक प्रमोद, नगर प्रचारक अग्निवेश, जिला संघचालक केशव चांदीवाला, नगर कार्यवाह सुचित मांगलिक, बस्ती पलक पंकज गोयल, बस्ती प्रमुख अमित भारतीय, समिति महासचिव मनोज कुमार सक्सेना मन्नू साईं, कोषाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष मयंक सक्सेना, उपाध्यक्ष लाल सिंह प्रजापति, मनु सक्सेना, अनु मिश्रा एवं बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। सम्मेलन में कार्यक्रम का संचालन तृप्ति माहोर द्वारा किया गया। सम्मेलन की समाप्ति पर सहभोज का आयोजन भी समिति द्वारा किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai