पहाड़ी गेट बिजली घर पर उठे गंभीर आरोप, विजिलेंस टीम के साथ बिना अनुमति मकान पर लगाई गई सीढ़ी।

पहाड़ी गेट बिजली घर पर उठे गंभीर आरोप, विजिलेंस टीम के साथ बिना अनुमति मकान पर लगाई गई सीढ़ी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीड़ित का फूटा गुस्सा, बोले– “क्या अब अपने ही घर में भी इजाजत लेनी पड़ेगी?”

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। पहाड़ी गेट बिजली घर पर उठे गंभीर आरोप, विजिलेंस टीम के साथ बिना अनुमति मकान पर लगाई गई सीढ़ी। पहाड़ी गेट स्थित बिजली घर से जुड़े बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि बिजली विभाग के कुछ अधिकारी विजिलेंस टीम को साथ लेकर एक निजी मकान पर बिना किसी पूर्व सूचना और बिना अनुमति के सीढ़ी लगाकर चढ़ गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना से आक्रोशित पीड़ित मकान मालिक ने तीखे शब्दों में कहा, “हम अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं। बिना बताए, बिना परमिशन के हमारे मकान पर सीढ़ी लगा दी गई। न कोई कागज दिखाया गया, न कोई नोटिस दिया गया। क्या अब आम आदमी को अपने ही घर में भी इजाजत लेकर रहना पड़ेगा?” पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध किया तो अधिकारियों ने धमकाने वाले लहजे में बात की और विजिलेंस का नाम लेकर दबाव बनाने का प्रयास किया।

पीड़ित का कहना है, “अगर हम दोषी होते तो विभाग को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी, न कि जबरन घर में घुसपैठ करनी चाहिए। यह सीधा-सीधा हमारी निजता और सम्मान पर हमला है।” स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई को तानाशाही रवैया बताते हुए कहा कि विजिलेंस जांच के नाम पर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को डराया जा रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब जांच करनी ही थी तो लिखित आदेश और पुलिस की मौजूदगी क्यों नहीं रखी गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से शिकायत कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं रहेगा।

अब यह देखना अहम होगा कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारी और जिला प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai