मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर दिव्य,भव्य महाकुंभ मे ड्यूटी गए अधिकारीगण/कर्मचारीगण को मेडल और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया। दिव्य, भव्य, सुरक्षित महाकुंभ प्रयागराज, 2025 के सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने की कड़ी में आज दिनाँक 23.01.2026 को, जनपद रामपुर में पुलिस कार्यालय पर रामपुर से महाकुम्भ ड्यूटी गए अधिकारियों/कर्मचारियों को महाकुम्भ सेवा मेडल और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया।
विश्व के सबसे बड़े समागम दिव्य, भव्य, सुरक्षित महाकुम्भ 2025, प्रयागराज का आयोजन विभिन्न आयामों में अभूतपूर्व एवं अद्वितीय रहा, जिसके फलस्वरूप इस आयोजन को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रतिष्ठा प्राप्त हुई।










