प्रभादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल ज्वाला नगर में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई।

प्रभादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल ज्वाला नगर में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। प्रभादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल ज्वाला नगर में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। ज्वाला नगर स्थित प्रभादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मां सरस्वती की वंदना से की गई, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा फैल गई।

बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। बच्चों की चित्रकला में बसंत, शिक्षा, संस्कृति और भारतीय परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। बच्चों का आत्मविश्वास और मंच पर उनका उत्साह सराहनीय रहा।

विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है। अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों की सराहना की गई और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के सभी प्रधानाचार्य प्रबंधक नवीन कुमार शर्मा स्टाफ मौजूद रहा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai