अविमुक्तेश्वरानंद और सतुआ बाबा ने माघ मेले को किया बदनाम- परमहंस बाबा अयोध्या।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। अविमुक्तेश्वरानंद और सतुआ बाबा ने माघ मेले को किया बदनाम- परमहंस बाबा अयोध्या। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और सतुवा बाबा ने माघ मेल को पूरी तरह से बदनाम किया है इन दोनों को माघ मेला में आने से प्रतिबंध लगाना चाहिए। उक्त विचार आज शहर से 20 किलोमीटर दूर फूलपुर के रामनगर बेरुई स्थित डीपी फार्मेसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने आए अयोध्या छावनी धाम के परमहंस महाराज ने कहीं।

परमहंत महाराज ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि जो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उनके साथ हैं क्या हुआ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आगे आएंगे। उनका कहना था कि अखिलेश यादव, संजय सिंह, कांग्रेसी जैसे लोग कभी भी हिंदू धर्म के हितैसी नहीं हो सकते।

परमहंस महाराज ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कहीं ना कहीं इस मेले को और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को बदनाम करना चाह रहे हैं और वह कहीं ना कहीं से इसके लिए प्रेरित भी हैं। पहले भी वह योगी जी को बदनाम करने की कई बार कोशिश कर चुके हैं।

परमहंस महाराज ने कहा कि सतुआ बाबा जैसे लोग माघ मेले और संतों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। संतों का काम यह नहीं है कि बड़ी-बड़ी गाड़ियां खरीदें संतों का काम लोगों को भक्ति की ओर ले जाना होता है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai