परमहंस आचार्य तपस्वी छावनी ने किया डीपी फार्मेसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। परमहंस आचार्य तपस्वी छावनी ने किया डीपी फार्मेसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन। फूलपुर के रामनगर बेरुई स्थित डीपी फार्मेसी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का उद्घाटन आज श्री श्री 1008 तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य तपस्वी छावनी अयोध्या जी धाम अयोध्या ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अस्पताल फले -फुले यही मेरी कामना है। उनका कहना था कि रामनगर बेरुई जैसे पिछड़े इलाके में इस तरह का अस्पताल खुलना लोगों के लिए एक सौगात से कम नहीं है।

कॉलेज के प्रबंधक डॉ देवेंद्र पाण्डेय ने कहा कि यहां मरीजों को बेहतर सुविधा दिलाना ही इस अस्पताल की प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर आयोजित अखंड रामायण पाठ का समापन और भंडारे का शुरुआत भी परमहंस आचार्य अयोध्या जी अयोध्या ने किया।

अस्पताल के उद्घाटन करने के बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और यहां की सुविधाओं को देखा। इस मौके पर आसपास के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai