मंडल प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मूढ़ापांडे,मुरादाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर प्रदर्शित किया राष्ट्रप्रेम। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आह्वान पर पूरे उत्साह के साथ ‘ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा’ निकाली।
ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा हवाई अड्डा (रेस्टोरेंट) से शुरू होकर दलपतपुर तक पहुँची, सैकड़ों ट्रैक्टरों पर तिरंगा लहराते हुए किसान जय जवान-जय किसान के नारे लगाते हुए सड़क पर उतरे।

इस दौरान भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव नरेश प्रताप सिंह ने कहा कि देश की सीमा पर जवान और खेत में किसान ही भारत की असली शक्ति हैं इन्होंने निभाई मुख्य भूमिका तिरंगा यात्रा में जिला महासचिव जयवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्याम विजय तोमर, जिला प्रचार मंत्री अजयपाल सिंह और तहसील अध्यक्ष (सदर) नरेन्द्र प्रताप चौहान अपनी पूरी कमेटी के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए भाकियू के ‘किसान योद्धाओं’ ने सक्रिय भूमिका निभाई,यात्रा में शामिल प्रमुख पदाधिकारी इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विमल गुर्जर पाशा (एडवोकेट), ब्लॉक उपाध्यक्ष सुमित यादव, ब्लॉक संगठन मंत्री अहमद जान व तलकीर अहमद, न्याय पंचायत अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह (मोहपुर), बब्लू यादव न्याय पंचायत (सिरसखेडा), पूर्व तहसील अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और ग्राम अध्यक्ष अवधेश यदुवंशी सहित भारी संख्या में किसान व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।










