अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ने यूजीसी कानून के संबंध में विरोध दर्ज कराया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ने यूजीसी कानून के संबंध में विरोध दर्ज कराया। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया कि देश में यूजीसी कानून लगाया जाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है पहले से ही जनरल कास्ट को किसी भी विश्वविद्यालय या विद्यालय में कोई आरक्षण नहीं मिलता जहां पर अन्य पिछली जातियों को आरक्षण के रूप में कम प्रतिशत लाने वाले को कहीं भी दाखिला मिल जाता है वहीं पर अधिकतर प्रतिशत लाने वाले स्वर्ण जाति के बच्चों को कहीं गिनती नहीं ऊंचे ऊंचे कॉलेज में बच्चे एडमिशन के लिए धक्के खाते फिरते हैं परंतु उनकी सुनवाई कहीं नहीं।

आज यूजीसी कानून लाकर फिर एक बार स्वर्ण वर्ग को चोट पहुंचाने का काम किया जा रहा है, उन्होंने कहा कोई भी अगर स्वर्ण जाति के बच्चों पर कोई भी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगता है तो स्वर्ण जाति के बच्चे को यह साबित करना होगा कि उसने किसी को जाति सूचक शब्द नहीं कहा यह कहां का न्याय है यानी कि किसी भी बच्चों को उसका जीवन इसी में निकल जाएगा कि वह अपनी निचली जाति वालों से डर कर और सहम के रहे और उसकी पढ़ाई में दिमाग न लगकर हमेशा दूसरे से डर कर बना रहेगा प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि अगर यह कानून वापस या संशोधित नहीं होता तो इसके लिए सड़कों पर विरोध किया जाएगा।

इस कानून को शीघ्र वापस लिया जाए और सबको एक समान अधिकार दिया जाए उन्होंने यह भी बताया कि आरक्षण जैसी व्यवस्था को तत्काल समाप्त कर सबको एक समान अधिकार भी देना चाहिए चाहे वह किसी जाति या धर्म का हो।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai