मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुंडापांडे, मुरादाबाद। प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत दलपतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान नाजुक जहाँ के प्रतिनिधि नजर अली मौजूद रहे।
उन्होंने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया, शिक्षा और अनुशासन पर जोर, ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधान पति नजर अली ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा से ही गांव और देश का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति, कार्यक्रम का कुशल संचालन और आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इन्दु कश्यप के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका सुरभि भारद्वाज सहित पूरे स्टाफ ने बच्चों को देश के महापुरुषों के बलिदान की जानकारी दी और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूजा रानी, सरोज, नजमा अंजुम, सुनीता जैसवारा और रजनी देवी सहित कई ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।










