मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। उद्योग विभाग प्रतिनिधि मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यालय तिलक नगर कॉलोनी से एक तिरंगा यात्रा आयोजित हुई इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में व्यापारी व पदाधिकारी साथी उपस्थित रहे यह तिरंगा यात्रा तिलक नगर कॉलोनी से मोहल्ला घोषियान होते हुए बापू मॉल, जच्चा बच्चा, मिष्ठनगंज चौराहा, राजद्वारा मुख्य शाखा भारतीय स्टेट बैंक से होते हुए तिलक कॉलोनी राष्ट्रीय कार्यालय पर समाप्त हुई।
इस तिरंगा यात्रा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि हम देश की उन्नति और तरक्की के लिए और देशभक्ति की भावना को अपने दिल में रखते हुए वह लोगों तक इसका मैसेज पहुंचते हुए प्रत्येक वर्ष निकालते हैं तिरंगा यात्रा का हमारा निकालने का एक मात्र मकसद यह है कि प्रत्येक व्यक्ति के दिल में देशभक्ति की भावना जागृत हो और वह देशभक्ति की भावना के साथ देश को आगे बढ़ाने में व्यापार को आगे बढ़ाने में योगदान करने में तत्पर रहे तिरंगा यात्रा यह संदेश देती है कि हमें अपने देश के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए साथ ही बाजारों में इस तिरंगा यात्रा पर जगह-जगह व्यापारियों व सर्राफा के पदाधिकारी ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया व आम जनमानस के लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का भारी संख्या में स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, प्रदेश मंत्री पप्पू , युवा नगर अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, अब्दुल वासिक मंडल अध्यक्ष, विजय अग्रवाल, दिलशाद खान, बाबू का टायर वाले, शाहिद अली, शाहिद मामू , सरदार रविंदर सिंह टोनी, नासिर खान, आसिफ उल्ला खान, राजू, सुमन, नूर मोहम्मद, शाहिद मामू, विष्णु सैनी, स्वार नगर अध्यक्ष अनवर अली, टांडा नगर अध्यक्ष हाजी मुनव्वर, नगर अध्यक्ष बिलासपुर अनस खान, तहसील अध्यक्ष बिलासपुर यासीन अहमद, मिलक अध्यक्ष राजू गुप्ता इसके अलावा सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।










