बी.एस. इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने पर हंगामा।

बी.एस. इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने पर हंगामा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। बी.एस. इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने पर हंगामा। जनपद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के सिरसखेड़ा गांव स्थित बी.एस. इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यक्रम के समय मंच पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान क्षेत्र के एक युवक अंकित,पुत्र रामफूल निवासी सिरसखेड़ा द्वारा जो की स्कूल का छात्र नहीं है उसके द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो को क्षतिग्रस्त किया गया और विरोध करने पर दलित समाज के अध्यापकों के साथ आपत्तिजनक शब्द कहे, मामले को खत्म करने के लिए कॉलेज स्टाफ से दलित समाज के लोगों ने बातचीत की इसी दौरान दलित समाज के एक युवक के साथ गाली गलोच और मारपीट की गई घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज के अध्यापकों और स्टाफ ने बीच-बचाव किया और मामले को शांत कराया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

कॉलेज प्रशासन द्वारा पूरे मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दिए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। यह बात गोर तलब है कि,ऐसे कार्यक्रम पर जिसकी वजह से वह कार्यक्रम किया जा रहा हो और उसी की प्रतिमा के साथ बे अदबी की जा रही हो यह अपनें आप में एक दुखदायक बात है।और यह सोचने वाली बात है कि, नफरती चिंटू देश को किस और लेकर जाना चाहते हैं। दूसरी बात यह है कि, इस अवसर पर अराजक तत्व कोई बड़ा विवाद खड़ा करना तो नहीं चाह रहे थे। फिलहाल यह जांच का एक विषय बना हुआ है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai