परिवहन मंत्री ने 21 करोड़ की परियोजना का किया भूमिपूजन, यूजीसी पर भागते नजर आए यूपी सरकार के मंत्री।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ एसके सिंह की रिपोर्ट

बलिया। परिवहन मंत्री ने 21 करोड़ की परियोजना का किया भूमिपूजन, यूजीसी पर भागते नजर आए यूपी सरकार के मंत्री। बलिया के नगर पालिका परिषद के कटहल नाले की आज भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया। जहां कार्यक्रम के दौरान यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,बीजेपी जिलाध्यकाश संजय मिश्रा और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह मौजूद रहे।

वही यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि कटहल नाला एक एतिहासिक नाला है जो राजा सूरथ थे उन्होंने प्राचीन काल में सुरहाताल का निर्माण कराया था पुरानी में बताया जाता है कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोग आते थे और ताल में स्नान करते थे तो उनको मुक्ति मिल जाती थी और यह ताल एशिया का सबसे बड़ा ताल है यह 36 किलो मीटर और 3400 हेक्टेयर मीटर में है। गंगा नदी और सुरहा ताल कटहल नाले से जुड़ा हुआ है 21 किलो मीटर कटहल नाला गंगा नदी से सूरहाताल को जोड़ता है जब बाढ़ आती है तो बाढ़ को रोकने में सुरहा ताल में जाकर पानी स्टोर हो जाता है। यह दोनो तरफ बहाने वाला एक मात्र नाला है देश का पहला यह नाला है जो दिनों तरफ से बहता है बाढ़ की भी सुरक्षा करता है और 28 गांवों में पानी हो जाता है तो पानी निकालने का काम करता है।शहर के बीचों बीच पांच किलो मीटर यह नाला होकर गुजरता है बलिया में किसी चीज से अगर गंदगी होती है तो वह है कटहल नाला।मैंने चुनाव के समय कहा था कि जो सबसे बड़ी गंदगी है वही से हम लोग शूरुवात करेंगे और इसको हम लोग जूहू चौपाटी जैसा बनाएंगे।

मंत्री ने कहा कि मैं मुक्तमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि इसकी सुंदरीकरण के लिए 19 करोड़ रुपए और सिंचाई विभाग इसकी सफाई के लिए निर्गत करके हम बलिया वासियों को सम्मान दिया है आज उसका शिलान्यास हुआ है।

वही यूजीसी को लेकर यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने टाल मटोल करने लगे और कहा कि चलिए इस पर विचार किया जाएगा।लेकिन अभी तक मंत्री जी विचार नहीं किए थे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai