त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र सूबेदारगंज, प्रयागराज में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा भव्य परेड का आयोजन। 77 वें गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष में दिनाँक 26.01.2026 को रेलवे सुरक्षा बल/क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र सूबेदारगंज, प्रयागराज में रेलवे सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर मध्य रेलवे के बल सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में एक शानदार परेड की गई।
परेड के उपरांत श्री प्रदीप कुमार गुप्ताा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेल सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे द्वारा बल सदस्यों के संबोधन के दौरान सभी बल सदस्यों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं/बधाइयाँ दी गई, साथ ही स्वतंत्र भारत के सूत्रधार अमर शहीदों की शहादत को भी याद किया गया। वर्ष-2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भम व दिल्लीद में आयोजित आरडीपी परेड के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी व स्टाजफ को महानिदेशक /रे0सु0ब0 महोदय द्वारा बल सदस्योंह को प्रदान की गई DG’s Insignia & Commendation को प्रदीप कुमार गुप्तास, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेल सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे द्वारा DG’s Insignia डिस्क को पहनाकर Commendation प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेल सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वर्ष-2025 में बल सदस्यों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की सराहना भी की गई एवं बल को निकट भविष्य में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित भी किया गया, साथ ही वर्ष 2026 में और अच्छे कार्य करने हेतु प्रोत्साहित भी किया। इस मौके पर एम० सुरेश, मुख्य सुरक्षा आयुक्त/उ०म०रे०, विजय प्रकाश पंडित, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/प्रयागराज मंडल एवं मुख्यालय व मण्डल के अन्य अधिकारीगण व जवान उपस्थित रहें।










