मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के श्रेष्ठ विशेषज्ञ से परामर्श सनातन हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर प्रयागराज में।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के श्रेष्ठ विशेषज्ञ से परामर्श सनातन हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर प्रयागराज में। मेदान्ता हॉस्पिटल, लखनऊ के वरिष्ठ विशेषज्ञ एवं डायरेक्टर – एडवांस यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट एवं रोबोटिक सर्जरी डॉ. मनमीत सिंह की नियमित ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ आज सनातन हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर, प्रयागराज में किया गया।

इसी अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया, जिसमें शहर के प्रमुख चिकित्सक, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का संयोजन एवं विशेष सहयोग सनातन एकता मिशन के माध्यम से किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. मनमीत सिंह ने कहा कि अब प्रयागराज और आसपास के जिलों के मरीजों को एडवांस यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट एवं रोबोटिक सर्जरी जैसी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए अब बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि पेशाब में खून आना, किडनी स्टोन का लेज़र उपचार, प्रोस्टेट संबंधी रोग, किडनी कैंसर एवं पेशाब की थैली के कैंसर जैसे मामलों में समय पर विशेषज्ञ परामर्श जीवन रक्षक सिद्ध हो सकता है, और यह सुविधा अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।

सनातन एकता मिशन के प्रतिनिधियों ने इस पहल को प्रयागराज के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं आदित्य पाठक ने कहा कि संस्था का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को आम जनता तक सुलभ कराना है, ताकि गंभीर बीमारियों का इलाज समय रहते और किफायती रूप से हो सके।

 

सनातन हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर के संतोष सिंह ने जानकारी दी कि डॉ. मनमीत सिंह की ओपीडी प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि अन्य मेदांता के डॉक्टर की ओपीडी के लिए भी पूर्व पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है और मरीज संपर्क नंबर 9451474987 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि मेदान्ता जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक की नियमित उपलब्धता से प्रयागराज न केवल पूर्वांचल बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी एडवांस यूरोलॉजी और किडनी उपचार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai