मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। यूजीसी काले कानून के विरोध में शक्तिपीठ संगठन की विशाल बैठक, शक्तिपुरम कॉलोनी में बना आंदोलन का रोडमैप। यूजीसी द्वारा लागू किए गए काले कानून के विरोध को लेकर शक्तिपीठ संगठन की ओर से शक्तिपुरम कॉलोनी में एक बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संगठन की नियम अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
बैठक को संबोधित करते हुए नियम अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने यूजीसी के काले कानून को शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक बताते हुए कहा कि यह कानून छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि इस कानून से शिक्षा का निजीकरण बढ़ेगा और आम व मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा और अधिक कठिन हो जाएगी। शक्तिपीठ संगठन ऐसे किसी भी कानून का पुरजोर विरोध करता है, जो शिक्षा को व्यापार बनाने का काम करे।
प्रियंका शुक्ला ने आगे कहा कि यूजीसी का यह काला कानून देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों से अपील की कि वे इस जनविरोधी कानून के खिलाफ एकजुट होकर शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और अनुशासित तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएं। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे और कहा कि यदि समय रहते इस कानून को वापस नहीं लिया गया, तो इसका व्यापक असर शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा। बैठक के दौरान आंदोलन की विस्तृत रणनीति पर भी चर्चा की गई, जिसमें जन-जागरूकता अभियान चलाना, छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करना, संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपना, तथा आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन और प्रदर्शन आयोजित करने जैसे बिंदुओं पर सहमति बनी। इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में संगठन द्वारा गांव-गांव और कॉलोनी-कॉलोनी जाकर यूजीसी काले कानून के खिलाफ जनसमर्थन जुटाया जाएगा, ताकि सरकार तक जनता की आवाज मजबूती से पहुंचाई जा सके।
बैठक के समापन पर नियम अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि शक्तिपीठ संगठन शिक्षा, छात्र और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करता रहेगा। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में यूजीसी काले कानून के विरोध में आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया।
आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को रामपुर के समस्त सर्वण समाज की एक वैठक प्रियंका शुक्ला जी के निवास तिलेश्वरी शक्ति पीठ पर आयोजित की गई जिसका उद्देश्य भारत सरकार द्वारा यूजीसी कानून लागू होने के विरोध में की गई इस मौके पर अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने वैठक मैं बोलते हुए कहा कि सरकार द्वारा यूजीसी कानून लाकर सवर्ण समाज को बहुत बड़ी समस्या में डाल दिया है उन्होंने कहा कि आज आरक्षण की मार तो हम झेल ही रहे थे लेकिन यूसीजी जैसे जटिल कानून को लाकर छात्रों का भविष्य अधर में ला दिया है,इस मौके पर पीठ के महंत बासंते जी ने कहा कि हम आज तक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देते आ रहे हैं और सदैव सर्वण समाज सरकार बनाने में सहयोग देता आ रहा हो परंतु यह काला कानून लाकर हमारे बच्चों का पतन हो जायेगा।
इस बैठक पर जिला सुनील गुप्ता, माथुर वैश्य सभा के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नवीन गुप्ता, मदद के पास के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रति पंडित कुमार, तने वैश्य सभा के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता, आशु गुप्ता, विक्की पंडित, बीना अग्रवाल, सरिता विश्नोई, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सीताराम शर्मा, रामबाबू आदि उपस्थित रहें।










