सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने अस्पताल वार्डों का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत।

सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने अस्पताल वार्डों का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

रामपुर। सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने अस्पताल वार्डों का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत। जिला सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. बीसी सक्सेना ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों के बेड तक पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और इलाज, दवाइयों व सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना मरीजों से प्रीति और प्रेमभाव से बातचीत करते हुए नजर आए। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें समय पर दवाइयां मिल रही हैं या नहीं, डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ का व्यवहार कैसा है तथा किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही। मरीजों और उनके तीमारदारों ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
डॉ. बीसी सक्सेना ने वार्डों की साफ-सफाई, बेड व्यवस्था, दवा वितरण काउंटर और नर्सिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर मरीज को बेहतर, समयबद्ध व मानवीय उपचार उपलब्ध कराया जाए।

सीएमएस ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की प्राथमिकता मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना है। मरीजों के साथ सहानुभूति और सम्मानजनक व्यवहार करना प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। सीएमएस के इस मानवीय और संवेदनशील रवैये से मरीजों में भरोसा और संतोष देखने को मिला।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai