NCRES हेडक्वार्टर मण्डल के डिविजनल कॉसिल बैठक सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। NCRES हेडक्वार्टर मण्डल के डिविजनल कॉसिल बैठक सम्पन्न। NCRES, हेडक्वार्टर मण्डल का डिविजनल कॉसिल बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में डिविजन कॉसिल के साथ-साथ हेडक्वार्टर मण्डल के अध्यक्ष राजेश सिंह गौर के सेवानिवृत्ति के अवसर पर “सम्मान समारोह” का भी आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि NCRES के महामंत्री एवं NFIR के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.पी. सिंह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता हेडक्वार्टर मण्डल के मण्डल सचिव एवं सहायक महामंत्री सुरेन्द्र तिवारी ने किया। मंच का संचालन हेडक्वार्टर ब्रांच के अध्यक्ष चन्दन कुमार ने किया।

कार्यक्रम में कर्मचारी समस्याओं के निकारण की सूची “मण्डल मंत्री का रिपोर्ट” पढ़कर सुरेन्द्र तिवारी ने सुनाया और भविष्य में कर्मचारी हित हेतु किए जाने वाले कार्यों की सूची प्रस्तुत किया। महामंत्री NCRES ने इस अवसर पर आम बजट पर कर्मचारियों के हाथों क्या मिला उसका उल्लेख किया। साथ ही, सरकार के द्वारा आठवे वेतन आयोग पर अभी तक ढीला रवैया अपनाए जाने को जिक्र किया। हेडक्वार्टर मण्डल के द्वारा कराए जा रहे कर्मचारी कार्यों की सराहना किए। सेवानिवृत्त हुए मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह गौर के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना किया।

उक्त कार्यक्रम में संबोधन अखिल सिंह राठौर, कार्यकारी महामंत्री, एस.के. सिंह, भूतपूर्व सहायक महामंत्री, जावेद आलम, भूतपूर्व मण्डल मंत्री, सुनील कुमार त्रिपाठी, मण्डल कोषाध्यक्ष, आर.के. वाजपेयी, मो० आमिर, सहायक मण्डल मंत्री, रामबिनय सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष, सतीश कुमार पटेल, डेलीगेट, Northern Railway Cooperative Society Bank प्रयागराज, सत्येन्द्र बहादुर, अरविन्द कुमार पाण्डेय, श्रीकान्त मिश्रा, रौशन राज इत्यादि ने किया।

सभा के अंत में राजेश सिंह गौर ने सभी के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार और अपने यूनियन गतिविधियों से अवगत कराया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai