भरतपुर, राजस्थान। भरतपुर कलक्टर ने किया ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण। भरतपुर जिले में उच्चेन क्षेत्र के अंधियारी गांव में जिला कलक्टर कमर चौधरी द्वारा ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों और योजनाओं की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सरल तरीके से दिलाना है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए है कि कोई भी पात्र व्यक्ति 13 विभागों से संबंधित योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। किसानों को उन्नत खेती, बागवानी और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए अनुदान योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी गई है।
जिला कलेक्टर द्वारा सुक्ष्म सिंचाई उपकरणों के उपयोग और पानी की बचत पर भी जोर दिया गया साथ ही किसानों की सहमति से विभाजन, मंगला पशु बीमा योजना के पंजीयन, स्वामित्व योजना के पट्टों और प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत अनुदान स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। शिविर में सभी अधिकारी मौजूद रहे।










