राजस्थान में सोने की 1 लाख रुपए की चेन को चोंच में दबाकर ले उड़ा कबूतर।

राजस्थान में सोने की 1 लाख रुपए की चेन को चोंच में दबाकर ले उड़ा कबूतर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नागौर, राजस्थान।  राजस्थान में सोने की 1 लाख रुपए की चेन को चोंच में दबाकर ले उड़ा कबूतर। नागौर के डेगाना सर्राफा बाजार में गुरुवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक कबूतर ज्वैलरी की दुकान के ऊपर बनी दुकान में आभूषण बनाने के कार्य के दौरान सात ग्राम सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ गया।

चेन की कीमत करीब एक लाख रुपए थी। सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। बाजार में बने रामेश्वर प्लाजा में ज्वैलरी की एक दुकान के ऊपर बनी दुकान में कारीगर सामीन बंगाली दोपहर में करीब 12 बजे सोने की चेन बना रहा था।

पास की छत पर जा बैठा कबूतर

इस दौरान कमरे की खिड़की के आसपास कुछ कबूतर आकर बैठ गए। तभी एक कबूतर तैयार की गई सात ग्राम सोने की चेन को चोंच में दबाकर उड़ गया और पास की छत पर जा बैठा, जानकारी मिलते ही बाजार के अन्य व्यापारी और आसपास के दुकानदार सतर्क हो गए। कबूतर पर नजर रखते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया।

चर्चा का विषय बनी घटना

व्यापारी कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर पहुंचे, लेकिन उड़ गया। उड़ान भरते समय उसके मुंह से छूटकर चेन छत पर गिर गई। काफी तलाशने के बाद चेन सुरक्षित मिल गई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai