अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 4060 रू0 व 18 बोतल अग्रेजी शराब,01 मोटरसाइकिल बरामद
पिपरी/कौशाम्बी। थाना पिपरी पुलिस ने चोरी के 02 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 27.01.2026 को थाना पिपरी पर श्यामलाल पाल पुत्र राम बहोरी निवासी कोटिया अमिरसा थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि बीती रात्रि में कसेन्दा स्थित मेरी कम्पोजिट शराब की दुकान में पीछे से सेंध लगाकर अज्ञात चोरो द्वारा पैसे व शराब चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 22/26 धारा 331 (4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उपरोक्त क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 वांछित अभियुक्तों 1. छोटे पटेल उर्फ विकास पुत्र कल्लू सिंह निवासी कुन्दनपुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी 2. मुकेश कुमार पुत्र नरेश पासी निवासी मनौरी मरदानपुर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को बल्हेपुर जाने वाले मार्ग ससुर खदेरी नदी पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 4060 रू0 व 18 बोतल अग्रेजी शराब तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
पूछताछ से अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनो ने कुछ दिन पहले कसेन्दा के अंग्रेजी शराब की दुकान में पीछे से दीवाल तोड़कर उसके अन्दर घुसकर शराब व पैसो की चोरी किये थे जिसमे से कुछ शराब हम लोग पी गए है तथा पैसे भी खर्च कर दिए है शेष बचा पैसा व शराब आपस में बांट लिये थे। ये बरामद शराब व रूपये उसी चोरी के है।विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तो को न्यायालय भेजा गया है।










