थाना पिपरी पुलिस ने चोरी के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

थाना पिपरी पुलिस ने चोरी के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। थाना पिपरी पुलिस ने चोरी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 29.01.2026 को थाना पिपरी पर उमाकान्त मिश्रा निवासी चरवा जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 25.01.2026 को आटो रिक्सा चालक रितुराज सिंह पुत्र ओमकार सिंह निवासी बेरुआ थाना चरवा जनपद कौशाम्बी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर पूरामुफ्ती पहुंचाने के बहाने अपने आटो में बैठा लिया व अपनी बातो मे उलझाकर मेरे 4500 रूपये चोरी कर लिया गया, पता चलने पर जब इसकी शिकायत किया तो आटो चालक धक्का देकर भाग गया जिससे प्रार्थी को चोटे आयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 24/26 धारा 303 (2) /115 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

उपरोक्त क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रितुराज पुत्र ओमकार निवासी अरई सुमेरपुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को चलौली के पास से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai