चाइनीज मांझा न खरीदें, न बेचें,न भंडारित करें व न ही इसका उपयोग करें- कौशाम्बी पुलिस।

चाइनीज मांझा न खरीदें, न बेचें,न भंडारित करें व न ही इसका उपयोग करें- कौशाम्बी पुलिस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाइनीज मांझा के विरुद्ध कौशाम्बी पुलिस का विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान

 

कौशाम्बी। चाइनीज मांझा न खरीदें, न बेचें,न भंडारित करें व न ही इसका उपयोग करें- कौशाम्बी पुलिस। शुक्रवार को कौशाम्बी पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाइनीज मांझा की बिक्री, भंडारण एवं उपयोग के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान मंझनपुर, भरवारी, सिराथू, सराय अकिल मूरतगंज, पश्चिम शरीरा, करारी आदि के साथ-साथ अन्य प्रमुख बाजारों में भी विशेष रूप से चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पतंग, धागा एवं जनरल स्टोर्स सहित अन्य संबंधित दुकानों पर पुलिस टीमों द्वारा विधिवत जांच की गई तथा चाइनीज मांझा की बिक्री/भंडारण के संबंध में आवश्यक सत्यापन किया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि चाइनीज मांझा का क्रय-विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके प्रयोग से आमजन, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों एवं पक्षियों को गंभीर चोट अथवा जान का खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी।

अभियान के दौरान संदिग्ध दुकानों एवं व्यक्तियों पर विशेष नजर रखते हुए व्यापक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान थाना पश्चिम शरीरा अन्तर्गत एक दुकान से 33 छोटे-बड़े पैकेट चाइनीज मांझा जब्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। साथ ही दुकानदारों एवं आम जनमानस को बताया गया कि भविष्य में चाइनीज मांझा की बिक्री, भंडारण अथवा उपयोग पाए जाने की स्थिति में एनवायरमेंटल पॉल्यूशन कन्ट्रोल एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

।पुलिस ने जनता से अपील की है कि चाइनीज मांझा न खरीदें, न बेचें, न भंडारित करें तथा न ही इसका उपयोग करें।यदि कहीं अवैध बिक्री या भंडारण की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।आपातकालीन सहायता हेतु 112 पर कॉल करें या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएं। कौशाम्बी पुलिस जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहयोग की अपेक्षा करती है। अवैध चाइनीज मांझा का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai