मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण। रामपुर जिला सरकारी अस्पताल में पहुंचे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय रामपुर अचानक जिला चिकित्सालय आ पहुंचे जहां उन्होंने मानसिक रोगियों हेतु बने वार्ड का निरीक्षण किया, इसी के साथ चिकित्सालय में नवनिर्मित आईoपीoएचoएल का दौरा भी किया जहां उन्होंने आधुनिक सुविधाओं को देखकर चिकित्सीय व्यवस्थाओं की सराहना की।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसी सुव्यवस्थित लैब नहीं देखी, उन्होंने आगे बताया कि इतनी आधुनिक लैब का होना रामपुर वासियों के लिये सौभाग्य की बात है,ऐसी साफ़ सफाई प्राइवेट अस्पतालों में नहीं मिलती जितनी जिला चिकित्सालय में आज देखने को मिली, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जिलाधिकारी को चिकित्सालय में मिल रही अन्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में मरीजों को मिल रहीं सुविधाओं से संतुष्ट नजर आए और आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामपुर, अपर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहा।










