बुजुर्ग किसान पर जमीन बेचने का दबाव, कब्जे की कोशिश का आरोप, रो-रोकर लगाई न्याय की गुहार।

बुजुर्ग किसान पर जमीन बेचने का दबाव, कब्जे की कोशिश का आरोप, रो-रोकर लगाई न्याय की गुहार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। बुजुर्ग किसान पर जमीन बेचने का दबाव, कब्जे की कोशिश का आरोप, रो-रोकर लगाई न्याय की गुहार। जनपद के बिलारी तहसील क्षेत्र के फतेहपुर नत्था गांव निवासी एक बुजुर्ग किसान ने कुछ लोगों पर जबरन जमीन हड़पने और बेचने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित किसान हरकिशन ने इस संबंध में अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार, इब्राहिमपुर निवासी बासित और खालिद उन पर अपनी जमीन बेचने का दबाव बना रहे हैं। किसान का कहना है कि आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते उन्होंने पहले केवल मिट्टी बेचने का समझौता किया था, लेकिन अब आरोपी न तो मिट्टी उठाने दे रहे हैं और न ही जमीन अपने कब्जे से मुक्त रखने दे रहे हैं।

आरोप है कि दबंगों द्वारा खेत पर जबरन कब्जा करने का प्रयास भी किया गया, जिससे भयभीत होकर बुजुर्ग किसान को पलायन तक की नौबत आ गई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के डर से वह अपने ही गांव में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

इस मामले में किसान हरकिशन ने बिलारी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai