पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा प्रशिक्षणाधीन महिला आरक्षियों को यक्ष ऐप के सम्बन्ध में किया जागरुक।

पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा प्रशिक्षणाधीन महिला आरक्षियों को यक्ष ऐप के सम्बन्ध में किया जागरुक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा प्रशिक्षणाधीन महिला आरक्षियों को यक्ष ऐप के सम्बन्ध में किया जागरुक। पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्रा साथ में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में प्रशिक्षणाधीन महिला आरक्षियों को यक्ष ऐप के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा यक्ष ऐप के उद्देश्य, उपयोगिता एवं इसके माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता बढ़ाने के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

महिला आरक्षियों को ऐप के संचालन, लॉग-इन प्रक्रिया, विभिन्न मॉड्यूलों के उपयोग तथा व्यवहारिक लाभों के संबंध में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिला आरक्षियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने पर बल दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी, बिलासपुर भी मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai